Katras : कतरास थाना चौक के समीप फुटपाथ पर बनी मनिहारी की 2 झोपड़ीनुमा दुकानों को नगर निगम की टीम ने हटा दिया था. इससे नाराज दुकानदारों का अनिश्चतकालीन धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. धरने पर बैठे अमर गोस्वामी, राजकुमार, अशोक व सोनी कुमारी ने बताया कि उनके पुर्वज पिछले करीब 100 वर्षों से वहां दुकानदारी करते आ रहे हैं. इसी दुकान से उनके परिवार का भरण-पोषण होता है. निगम ने एक पैसे वाले व्यक्ति के इशारे पर एक तरफा कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानों को उजाड़ दिया. दुकानदारों ने आरोप लगाया कि निगम की टीम दुकान से लाखों का सामान भी जब्त कर ले गई. जब तक प्रशासन ने उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, धरना जारी रहेगा. इधर, फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि दुकान से कोई सामान जब्त नहीं किया गया है. केवल कचरे की सफाई की गई है. सामान जब्त करने की बात सरासर गलत है. [wpse_comments_template]
धनबाद : कतरास के फुटपाथ दुकानदारों का धरना जारी, सामान जब्त करने का आरोप
Last Updated: May 06, 2024 12:00 AM (IST)