Search

 
 
 

धनबाद : सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में निकली आक्रोश रैली

 

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, कार्यकर्ताओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सुभाष मुंडा की रांची में हत्या के खिलाफ 27 जुलाई गुरुवार को सीपीआईएम ने आक्रोश रैली निकाली. आक्रोश रैली गांधी सेवा सदन से निकली व हीरापुर चौक, कोर्ट मोड के रास्ते पुनः रणधीर वर्मा चौक पहुंची. आक्रोश रैली में जमकर नारे लगाए गए. हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की गई व रांची जिला प्रशासन की कार्यशैली पर पर कई सवाल खड़े किए. मौके पर सीपीआईएम के जिला सचिव सपन मांझी ने कहा कि अगर जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो विरोध और तीव्र होगा. उन्होंने कहा कि सुभाष मुंडा की हत्या की गूंज सदन तक जाएगी. इस रैली में डीवाईएफआई, सीपीआईएम, दलित शोषण मुक्त अभियान के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शामिल थे बता दें कि पिछले दिनों अपराधियों ने ऑफिस में घुसकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सुभाष मुंडा को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया था. उनके शरीर पर 7 गोलियां दागी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही