Search

 
 
 

धनबाद: सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से विरोध में आंदोलनकारियों ने दिया धरना

धरना पर बैठे आंदोलनकारी दिलीप गोस्वामी ने कहा कि सूर्य सिंह बेसरा पर हुआ हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि झारखंड आंदोलन की गरिमा और उसके संघर्षशील इतिहास का अपमान है. सूर्य सिंह बेसरा ने विनोद बाबू और गुरुजी (शिबू सोरेन) के साथ मिलकर झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने पिता के पुराने साथी और सहयोगी के सम्मान और सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए थी.
 
आंदोलनकारियों का धरना

Dhanbad: पूर्व विधायक एवं झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा पर कथित साजिश के तहत हुए हमले के विरोध में बुधवार को झारखंड आंदोलनकारियों ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. धरना के माध्यम से आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने और सूर्य सिंह बेसरा को पूर्व की भांति अंगरक्षक उपलब्ध कराने की मांग की. आंदोलनकारियों ने इस मामले में मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भी नाराजगी जाहिर की.

 

धरना पर बैठे आंदोलनकारी दिलीप गोस्वामी ने कहा कि सूर्य सिंह बेसरा पर हुआ हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि झारखंड आंदोलन की गरिमा और उसके संघर्षशील इतिहास का अपमान है. सूर्य सिंह बेसरा ने विनोद बाबू और गुरुजी (शिबू सोरेन) के साथ मिलकर झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने पिता के पुराने साथी और सहयोगी के सम्मान और सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए थी.

इसे भी पढ़ें -

 https://lagatar.in/we-will-capture-bangladesh-by-december-16-bengal-minister-arjun-singhs-statement-sparks-a-political-uproar

 

उन्होंने यह भी कहा कि सूर्य सिंह बेसरा को पहले की तरह अंगरक्षक मुहैया कराया जाना चाहिए था. लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की ओर से घटना पर संवेदना तक व्यक्त नहीं किए जाने से आंदोलनकारियों में गहरी नाराजगी और पीड़ा है.

 

दिलीप गोस्वामी ने सरकार से मांग की कि सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए न्यायिक जांच कराई जाए और उन्हें तत्काल पूर्व की तरह सुरक्षा मुहैया कराई जाए. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेताओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही