Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तंबाकू उद्योग में लगे मजदूरों को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराएं: ज्ञानेन्द्र

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर तम्बाकू नियंत्रण कोषांग की ओर से शनिवार 27 मई को धनबाद सदर प्रखंड में पंचायत समिति के सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया.  प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सदस्यों को तम्बाकू के स्थान पर अन्य फसलों का उत्पादन एवं तम्बाकू उद्योग में लगे मजदूरों के लिए वैकल्पिक रोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कही. बताया गया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 31 मई को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य तंबाकू के दुष्परिणामों से जनमानस को परिचित कराना है. कोटपा 2003 के विभिन्न प्रावधानों एवं दी प्रोहिबिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट 2019 को प्रभावकारी बनाने के लिए इस वर्ष ‘हमें भोजन चाहिए तंबाकू नहीं’ की थीम पर काम करना है. इसका अनुपालन सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है. कार्यशाला में धनबाद सदर प्रखंड प्रमुख आरती देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि  सुरेश महतो, उप प्रमुख धनबाद सदर  मनीषा सिंह, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ मंजु दास, जिला परामर्शी राहुल कुमार, सोशल वर्कर शुभांकर मैत्रा सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही