Search

 
 
 

धनबाद : जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को कराया मध्याह्न भोजन

 
पीएम से प्रेरित श्याम दिवाने एग्यारकुंड के सदस्य विकास अग्रवाल ने अनोखी पहल
Maithon : प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत गुरुवार 14 सितंबर को श्याम दिवाने एग्यारकुंड के सदस्य विकास कुमार अग्रवाल ने अपना 32वां  जन्मदिन मध्य विद्यालय पाथरचाली, निरसा तीन के बच्चों के साथ मनाया. बच्चों को स्वादिष्ट व पौष्टिकयुक्त मध्याह्न भोजन कराया. मध्याह्न भोजन के समय सभी बच्चों ने विकास अग्रवाल को बधाई दी. बच्चें काफी खुश नजर आये. विकास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया था कि प्रत्येक व्यक्ति अपना जन्मदिन, शादी विवाह आदि समारोहों में फिजूल खर्च न कर स्कूली बच्चों के बीच जाकर एक दिन मध्याह्न भोजन कराएं. उन्हीं से प्रेरित होकर हमने स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया और अपना जन्मदिन मनाया. इससे मुझे आत्मिक सुख प्राप्त हुआ है. इस पहल को विद्यालय के सभी शिक्षक, अभिभावक और आस-पास के ग्रामीणों ने काफी सराहा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-jbkss-met-vijay-kiskus-family-and-provided-financial-assistance/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जेबीकेएसएस ने विजय किस्कू के परिजन से मिलकर की आर्थिक सहायता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही