Search

 
 
 

धनबाद : समाज के पिछड़े लोगों को ऊपर उठाने के पक्षधर थे पं. दीनदयाल- राज सिन्हा

 
Dhanbad/Sindri/Nirsa :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-digital-membership-campaign-started-add-more-and-more-new-people-to-congress-brajendra/">

(Dhanbad) जिले के भाजपाइयों ने  25 सितंबर को महान चितक और जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई. धनबाद के राज सिन्हा के  जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी लाइव सुना. राज सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज के सभी पिछड़ों के उत्थान के पक्षधर थे. इसके लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे. भाजपा इसी  नीति व सिद्धांत पर काम कर रही है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उसी आधार पर नए भारत के निर्माण में जुटी है. उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा के रूप में मना रही है. इसमें जनसेवा से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं. कार्यक्रम में सदर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 285 से 289 तक के अध्यक्ष, सदस्य समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

बलियापुर में दीनदयाल के बताए रास्ते में चलने का लिया संकल्प

[caption id="attachment_429820" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/din-sin-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> बलियापुर में पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि देते भाजपाई[/caption] सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के आवासीय कार्यालय व बलियापुर पूर्वी भाजपा कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर फूल-चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. प्रधानमंत्री के मन की बात को भी सुना. सिंदरी विधायक की पत्नी पूर्व जिप सदस्य तारा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बेहतर विकास हो रहा है. लोगों को उनका हक देने का पूरजोर प्रयास हो रहा है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि घनश्याम ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, शकुंतला मिश्रा, विद्युत चक्रवर्ती, अल्पना मुखर्जी, विनय मुखर्जी, खगेन पांडे, गौतम चौबे, मुखिया उत्तम चौबे, गोरांग मंडल, विश्वजीत मुखर्जी, कार्तिक धीवर, दरबारी महली आदि मौजूद थे.

चिरकुंडा मंडल में अंत्योदय के प्रणेता को किया याद

[caption id="attachment_429824" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/din-nir-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> चिरकुंडा मेंं पंडितजी को नमन करते कार्यकर्ता[/caption] भाजपा चिरकुंडा मंडल की ओर से जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद, अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय को जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई. उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. मौके पर मंडल अध्यक्ष बापी सेनगुप्ता, धनबाद जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष रानी केराई, अरविंद सिन्हा, विमल राय, रामजी पांडे, विजय राय, सुमित्रा सोई, रीना बनर्जी, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे.   यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-transformer-robber-gang-active-in-jharia-police-not-taking-action/">धनबाद:

 झरिया में ट्रांसफॉर्मर लुटेरा गिरोह सक्रिय, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही