Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : न्यू मुनिडीह में कोल वाशरी के लिए जनसुनवाई, ग्रामीणों का हंगामा

Putki : पुटकी क्षेत्र में 468.91 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाली बीसीसीएल की न्यू मुनिडीह कोल वाशरी के लिए झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने 4 मार्च को लोक सुनवाई का आयोजन किया. ग्रामीणों ने जन सुनवाई शुरू होते ही हंगामा मचा दिया. विवश होकर अधिकारियों को बीसीसीएल का प्रजेंटेशन रोककर ग्रामीणों की बात सुननी पड़ी. ग्रामीणों ने देशहित में वाशरी निर्माण का वे समर्थन किया, लेकिन बीसीसीएल की पहले से संचालित कोलियरी व वाशरी की गतिविधियों पर नाराजगी जताई. वाशरी के निकटवर्ती गोपिनाथडीह, बरडुभी, दुबराजडीह, साबलडीह पंचायत के मुखिया व जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों के रोजगार, क्षेत्र में पेयजल, खेती, सड़क, जल छिड़काव, वायु प्रदूषण, स्वच्छता आदि का मुद्दा उठाया. कहा कि बीसीसीएल ने ग्रामीणों का जीवन नारकीय बना दिया है. जरूरत पड़ने पर अधिकारी उनकी सुनते ही नहीं. झाकोमयू के जोनल अध्यक्ष एके सहाय ने वाशरी निर्माण का समर्थन करते हुए सबसे ज्यादा प्रभावित गोपीनाथडीह, चकफ़ूटहा, लालपुर के ग्रामीणों को लाभ मिलने की बात कही. वहीं, कुछ जनप्रतिनिधियों के आचरण व गलत मांग का विरोध किया. काफी हो-हंगामा के बाद प्रदूषण पर्षद के आरओ रामप्रवेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण वाशरी निर्माण के पक्ष में हैं. उनकी कुछ शिकायतें हैं, जिन्हें दूर करने के लिए बीसीसीएल को निर्देश दिया गया है. सभी पक्षो की बातों को सुनने के बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी.

जीएम बोले- वाशरी खुलने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

वेस्टर्न झरिया एरिया के जीएम जेएस महापात्रा ने कहा कि मुनिडीह में न्यू वाशरी के साथ सीपीपी, सीबीएम भी बन रहा है. इन नए उद्योग से काफी रोजगार उपलब्ध होंगे. मुनिडीह 15 नम्बर सिम से नई तकनीक पाइप कन्वेयर के माध्यम से वाशरी तक कोयला ढुलाई होगी. पुरानी ट्रांसपोर्टिंग व्यवस्था कुछ ही दिनों की बात है. इससे प्रदूषण कम होगा. उन्होंने जल छिड़काव ज्यादा करने का आश्वासन दिया. कहा कि पुटकी थाना मोड़ से बालूडीह तक सड़क बनने से लोगों को सुविधा होगी. लोक सुनवाई में प्रदूषण पर्षद के कुमार मणिभूषण, एडिशनल कलेक्टर नन्द किशोर गुप्ता, वाशरी डिवीजन के जीएम आरसी मोदी, पीबी एरिया के जीएम ए कुमार, एएस कर्ण, सीओ शुभ्रा रानी, एके सहाय, मुखिया बिजेंद्र पासवान, मनोज कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, चक्रधर महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/drizzle-expected-on-holi-day-in-dhanbad/">धनबाद

में होली के दिन बूंदाबांदी के आसार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही