Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी स्टील फैक्ट्री के विस्तारीकरण को लेकर हुई जनसुनवाई

 
Maithon : कुमारधुबी स्टील फैक्ट्री का विस्तारीकरण को लेकर सोमवार को मुगमा डाकबंगला में प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से जनसुनवाई हुई. जनसुनवाई में एलआरडीसी सतीश चन्द्र, पर्यावरण से जुड़े गौरव जैन, राजेन्द्र प्रसाद, जीतेन्द्र प्रसाद, निरसा बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, एग्यारकुण्ड सीओ कृष्ण कुमार मरांडी व अन्य अधिकारी शामिल थे. फैक्ट्री संचालक प्रभु सिंह, सुशील सिंह व उनकी पत्नी मधु सिंह ने पदाधिकारियों से फैक्ट्री विस्तारीकरण की अनुमति देने का आग्रह किया. डॉ दिनेश साह, भीम चंद्र गोराई, मुखिया काकुली मुखर्जी, अभिजीत घोष, प्रो दीपक सिंह, हरदेव सिंह, रवीन्द्र प्रधान, बंटी अग्रवाल, मिथिलेश साव आदि ने प्रदूषण व पर्यावरण की सुरक्षा पर विचार रखे. इसके बाद सभी ने अधिकारियों से फैक्ट्री के विस्तार की अनुमति देने का अनुरोध किया. कहा कि इससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा. जनसुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-accused-of-gang-rape-of-minor-arrested/">गिरिडीह

: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही