Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जनसंपर्क पदाधिकारी ने किया नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement

कुछ त्रुटियों के संबंध में विभाग को दी जाएगी जानकारी

 Dhanbad : जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय ने मंगलवार को नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन के सभी तल्लों में फ्लोरिंग, सिलिंग, हॉल, रूम, इलेक्ट्रिकल फिटिंग, सेनेटरी फिटिंग, डाइनिंग हॉल, किचन, टॉयलेट्स, फायर फाइटिंग सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर पैनल आदि का बारीकी से निरीक्षण किया. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में कुछ त्रुटियां उजागर हुई हैं. इस संबंध में विभाग को सूचित किया जाएगा. सारी त्रुटियां दूर होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय के प्रधान लिपिक अमित कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही