Search

 
 
 

धनबाद : निरसा की बदहाली के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेवार : उमेश गोस्वामी

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक 9 अगस्त मंगलवार को निरसा विधानसभा क्षेत्र के देपियाना स्थित कल्याणेश्वरी क्लब में प्रखंड सचिव रूपेश चंद्र दा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव उमेश गोस्वामी एवं किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पतित पावन तिवारी मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए उमेश गोस्वामी ने कहा कि निरसा की बदहाली के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेवार हैं. कभी किसी जनप्रतिनिधि ने निरसा के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया. पूरे विधानसभा क्षेत्र में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. हम सभी का एक ही उद्देश्य है निरसा से भ्रष्टाचार को जड़ से हटाने का. ईसीएल एवं एमपीएल द्वारा सीएसआर योजना के तहत गांवों में विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई, जयदेव रविदास, महेश मालाकार ,सागर मोदी, अशोक रविदास, दिलीप गोराई, प्रफुल्ल बाउरी, प्रदीप महतो, सुरेंद्र महतो, दयाल महतो, उचित बाउरी, काजल बाउरी सहित कई कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही