Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद पब्लिक स्कूल सेवानिवृत शिक्षकों से ले रहा काम, अभिभावक महासंघ को शिकायत

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम में सेवानिवृत शिक्षकों की पुनर्बहाली कर शिक्षण कार्य लिया जा रहा है. यह सीबीएसई और आरटीई नियमावली के खिलाफ है. इस संबंध में झारखंड अभिभावक महासंघ के झारखंड प्रदेश के महासचिव मनोज कुमार मिश्रा ने स्कूल की प्राचार्य सह विद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव शारदा महाजन को पत्र लिखकर सीबीएसई संबद्धता नियमावली 2018 के प्रावधानों के उल्लंघन की शिकायत की है. उन्होंने तीन दिनों के भीतर ऐसे शिक्षकों को कार्यमुक्त करते हुए उनको शिक्षण कार्य हेतु दी गई राशि तत्काल प्रभाव से विद्यालय के कोष में जमा कराने को कहा है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि यह राशि विद्यालय प्रबंधन की नहीं बल्कि बच्चों के शिक्षण के मद में अभिभावकों से प्राप्त की गई राशि है. यह भी पढ़ें :  मैथन">https://lagatar.in/dhanbad-dumper-hit-bike-in-maithon-youth-dies/">मैथन

में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही