Search

 
 
 

धनबाद पब्लिक स्कूल छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए : डीईओ

 
Dhanbad : धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में पिछले दिनों हुए सेनेटरी पैड विवाद में डीईओ भूतनाथ रजवार ने स्कूल को चेतावनी दी है. उन्होंने स्कूल प्रबंधन को छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड की व्यवस्था करने का आदेश दिया है. स्कूल को जारी निर्देश में कहा है कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्था दुरुस्त नहीं रहने पर कठोर कार्रवाई होगी. ज्ञात हो कि पिछले 16 सितंबर को धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में माहवारी से पीड़ित नौंवी कक्षा की छात्रा को सेनेटरी पैड के लिए दौड़ाया गया था. उससे ₹10 चार्ज लेकर सेनेटरी पैड दिया गया था. छात्रा की मां ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से की थी. आयोग ने संज्ञान लेते हुए डीसी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. डीसी के आदेश पर डीईओ ने स्कूल प्रबंधन को 10 महिला अभिभावकों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन विभाग को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-relatives-of-the-dead-reached-dcs-public-court-for-compensation-and-jobs/">धनबाद

: मुआवजा व नौकरी के लिए डीसी के जनता दरबार पहुंचे मृतकों के परिजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही