Search

 
 
 

धनबाद : जनसेवकों का हड़ताल नोवें दिन भी जारी, कामकाज ठप

 
Dhanbad :  ग्रेड पे बढ़ाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर धनबाद जिले के जनसेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 17 मई को नोवें दिन भी जारी रही. इससे जिला परिषद समेत सभी प्रखंडों में कामकाज ठप है. झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर  जिले के जनसेवक पिछले 9 मई से काम बंद कर जिला परिषद कार्यालय परिसर में धरना पर बैठे है . धरना को संबोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने  कहा कि मांगों की पूर्ति के बाद ही हड़ताल समाप्त होगी. सरकार ग्रेड पे के साथ छेड़छाड़ बंद करे. उन्होंने सरकार से जनसेवकों को तकनीकि पद मानते हुए ग्रेड पे बढ़ाकर 4200 करने, गैर कृषि कार्यो से मुक्त कर अनिवार्य रूप से कृषि प्रसार के कार्यो में लगाने की मांग की. धरना पर बैठने वालों में चंदमोहन मुर्मू ,बलदेव कुमार ,महेश कुमार रवानी ,सुरेंद्र हेम्ब्रम, सचिन्द्र कुमार ,राजेश कुमार, भरत भूषण, सब्यसाची गुप्ता, लक्ष्मीकान्त महतो, वीरेंद्र हांसदा, बबलेश कुमार साह, साकेत कुमार सिन्हा, निरंजन कुमार, चन्दन कुमार,संतोष कुमार तिवारी, पंकज अग्रवाल आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-information-about-child-marriage-is-found-anywhere-give-information-immediately-bdo/">धनबाद

: कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत दे सूचना- बीडीओ  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही