Search

 
 
 

धनबाद:  नगर निगम क्षेत्र के हर बाजार में बनेगा पब्लिक टॉयलेट

 

स्थान का चयन प्रारंभ, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य

Dhanbad : नगर निगम द्वारा क्षेत्र के हर बाजार में पब्लिक टॉयलेट बनाने की योजना है. इसके लिए स्थान का चयन भी प्रारंभ हो गया है. सूडा ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के शौचालय बनाने का निर्देश दिया है. इन शौचालय के निर्माण के लिए केंद्र ने निगम को राशि मुहैया कराई है. नई योजना के अनुसार 424 वैसे घरों में शौचालय बनाये जाएंगे, जहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है. 2 कम्युनिटी टॉयलेट बनाने का प्रस्ताव है, जिसमें 40 सीट की व्यवस्था हो. जबकि नगर निगम द्वारा फिलहाल कम्युनिटी टॉयलेट बनाने की योजना नहीं है. इसके अलावा 60 पब्लिक टॉयलेट बनेंगे, जिसमें 925 सीट की व्यवस्था होगी. 28 आधुनिक शौचालय में 280 सीट होगी. आधुनिक शौचालय में दिव्यांगों के लिए अलग व्यवस्था रहेगी. साथ हीं 10 स्थानों पर यूरिनल बनाएंगे. सूडा के आदेश के बाद नगर निगम ने शौचालय बनाने के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है. नगर प्रबंधक रणधीर वर्मा ने बताया कि सभी पब्लिक टॉयलेट उच्च स्तरीय होंगे और जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में नवनिर्मित पब्लिक शौचालय की तर्ज पर ही सारे पब्लिक शौचालय बनाए जाएंगे.   साथ ही हैंडवाश, नैपकिन, सैनेटरी पैड तक की सुविधा यहां होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही