Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बिजली संकट से जनता त्रस्त, विपक्ष उपलब्धि बताने में मस्त

Dhanbad : धनबाद के लोग बिजली संकट से त्रस्त हैं, इधर जनप्रतिनिधियों की खामोशी टूटने का नाम नहीं ले रही. राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा भी स्थानीय समस्या को छोड़ कर राष्ट्र स्तरीय उपलब्धियां गिनाने में मस्त है. भीषण बिजली संकट से गुजरते उपभोक्ताओं को भाजपा नेता, सांसद व विधायक सिक्स और एट लेन का सब्जबाग दिखा रहे हैं. बिजली कटौती का सामूहिक विरोध नहीं होने की वजह से विभाग निरंकुश होता जा रहा है. लोडशेडिंग के नाम पर दिन में भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली काटी जा रही है. बीती रात हीरापुर, मनईटांड़, धैया, दामोदरपुर, सरायढेला में घंटों बिजली गुल रही. 2 जून को भी सरायढेला, धैया समेत अन्य इलाकों में बिजली घंटों गायब रही.

 अल्टीमेटम के अनुसार 28 मई से नहीं हुआ आंदोलन

जिला वासियों को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए विधायक राज सिन्हा ने 48 घंटों में आंदोलन शुरू करने की बात कही थी. जिसे बीते हुए एक सप्ताह हो चुके हैं. जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने 28 मई से आंदोलन शुरू करने की बात कही थी. लेकिन दोनों नेता आम लोगों की परेशानियों से ऊपर संगठन कार्य में व्यस्त हैं.

  शहरी इलाकों में आठ से दस घंटे की कटौती

शहरी इलाकों में प्रतिदिन डीवीसी से लोडशेडिंग और लोकल फाल्ट के नाम पर आठ के 10 घंटे बिजली कटौती की जा रही है. लोकल फाल्ट से कटौती बढ़ जाती है. ग्रामीण इलाकों में आम दिनों में भी प्रतिदिन 10 से 14 घंटे कटौती हो रही है. भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलना मुश्किल हो रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही