Search

धनबाद : चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन 19 को

Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव-2023 को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी शुरू कर दी गयी है. एग्यारकुंड प्रखंड सभागार में 12 जून सोमवार को बीएलओ और पर्यवेक्षकों की बैठक एग्यारकुंड निर्वाचन कोषांग प्रभारी प्रमोद झा की अध्यक्षता में हुई. श्री झा ने कहा कि मतदाता सूची वार्डवार तैयार की जाएगी. 17 जून तक मतदाता सूची का काम पूरा कर लेना है 19 जून को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. बैठक मे पंचायती राज पदाधिकारी गोपाल चंद्र गोराई,  बीएलओ पर्यवेक्षक पवन कर्ण, चंदन मिश्रा, राजीव गोप, बीएलओ सिंधु देवी, हिमांशु, रूबी शर्मा, जसविंदर कौर, सीमा कुमारी, सीता देवी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-fill-the-examination-form-of-fyugp-and-vocational-in-bbmku-from-14/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बीबीएमकेयू में 14 से भरें एफवाईयूजीपी व वोकेशनल का परीक्षा फॉर्म [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp