Search

 
 
 

धनबाद : लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन

 

डीसी ने आई एम रेडी टू वोट अभियान का किया शुभारंभ

Dhanbad : लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया. डीसी वरुण रंजन ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आई एम रेडी टू वोट अभियान का भी शुभारंभ किया. उन्होंने मतदाता सूची के साथ सेल्फी ली और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. साथ ही जिलेवासियों से अभियान में हिस्सा लेकर मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर मतदाता सूची व मतदाता पहचान पत्र के साथ सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट करने की अपील की. कहा कि लोग अपने मतदान केंद्र या सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय परिसर में टंगी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-lord-rams-tableau-taken-out-in-the-city-for-consecration/">पाकुड़

: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में निकली भगवान राम की झांकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही