Search

 
 
 

धनबाद : महिला साइबर अपराधी को पकड़ने मैथन पहुंची पंजाब पुलिस

 
आरोपी महिला घर से मिली फ़रार, बैरंग लौटी पंजाब की पुलिस, 2019 का है मामला
Maithon : पंजाब की अमृतसर पुलिस की टीम साइबर क्राइम के मामले में शुक्रवार 28 जुलाई को मैथन पहुंची. अमृतसर पुलिस मैथन की शुभतारा नामक महिला को साइबर अपराध के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी. मैथन पुलिस के सहयोग से अमृतसर पुलिस ने शुभतारा को पकड़ने के लिये जाल बिछाया. मैथन डाईक एरिया स्थित मध्य विद्यालय के समीप उसके घर पर दबिश दी. लेकिन वह फरार मिली और पुलिस को खाली हाथ बैरंग वापस लौटना पड़ा. अमृतसर पुलिस टीम में शामिल इंस्पेक्टर जगतार सिंह ने बताया कि शुभतारा के पिता अब्दुल उस्मान रिटायर्ड डीवीसी कर्मी हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी किसी से लड़के से प्रेम-विवाह कर कहीं चली गयी है. बेटी प्रेमी पति के साथ कहां रहती है, उन्हें पता नहीं है. इंस्पेक्टर सिंह ने कहा कि अमृतसर में 2019 में साइबर क्राइम का मामला दर्ज़ हुआ था. जिसमें मैथन निवासी शुभतारा की संलिप्तता थी. इधर चर्चा है कि शुभतारा का साइबर अपराध से तार जुड़ा हुआ है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-construction-of-thousands-of-dobhas-every-year-still-dependent-on-monsoon-for-farming/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : हर साल हजारों डोभा का निर्माण, फिर भी खेती के लिए मानसून पर निर्भर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही