Search

 
 
 

धनबाद :  नगर निगम की कार्रवाई पर पुराना बाजार की सड़कें हुई अतिक्रमण मुक्त

 

सहायक नगर आयुक्त की अगुवाई में टीम ने दुबारा अतिक्रमण न करने की दी चेतावनी

Dhanbad :  नगर निगम की टीम आज 15 सितंबर शुक्रवार की दोपहर अचानक पुराना बाजार पहुंच गई. एक बजे से चार बजे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगाया गया, जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की, सड़क से अतिक्रमण खत्म हो गया और   सकरी दिखने वाली सड़क चौड़ी दिखने लगी. सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू की अगुवाई में पुराना बाजार में यह कार्रवाई की गई. इसके साथ ही पूरे बाजार में अतिक्रमण न करने के लिए निगम द्वारा मुनादी भी कराई गई. मुनादी में कहा गया कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर दस गुना ज्यादा जुर्माना लगाया जाएगा.

 वसूला हजारों रुपये जुर्माना

नगर निगम की टीम ने पुराना बाजार में अतिक्रमण करने वालों पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया. अतिक्रमण करने वाले मां नमकीन भंडार पर 500 रुपये, वांगर बेकरी पर 500 रुपये, शिव कुमार मोदी पर 500 रुपये, नौशाद आलम पर 500 रुपये, आनंद साव पर 500 रुपये, सुमन पाल पर 500 के साथ अन्य पर सात हजार का जुर्माना लगाया गया है. प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने के लिए अजय साव पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही एक अन्य सूचना पर मनईटांड़ गांधी नगर के मंगरु यादव पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. नगर निगम को सूचना मिली थी कि मंगरु यादव नाली में गोबर का बहाव करता है.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ पूरे शहर में लगातार अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि निगम की कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारी खुद से अपने पक्के और कच्चे दुकान या मकान को हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मौके पर फ़ूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार, टैक्स कलेक्टर राम कुमार आ शर्मा, स्वच्छता पर्यवेक्षक रोहित रंजन,  मनोज कुमार सिंह एवं अन्य निगम कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही