Search

 
 
 

धनबाद: प्रकाश पर्व को लेकर बड़ा गुरुद्वारा में हुआ शुद्ध पाठ व कीर्तन मुकाबला

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बैंक मोड़ बडा गुरद्वारा में 28 अगस्त को साहब श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व हर साल की तरह श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा. प्रकाश पर्व को लेकर बच्चों के बीच सुध पाठ व कीर्तन मुकाबला कराया गया. शुद्ध पाठ मुकाबलों के लिए 6 ग्रुप बनाए गये थे. हर ग्रुप के बच्चों से अलग-अलग पाठ सुना गया. कीर्तन मुकाबला 3 ग्रुप में बांटकर आयोजित किया गया. पहले कीर्तन जत्था की उम्र 8 साल से 12 साल, दूसरे जत्थे की उम्र 13 से 17 साल, तीसरे जत्थे की उम्र 18 से 25 साल रखी गई थी. बच्चों में काफ़ी उत्साह देखा गया. कीर्तन में गुरुनानकपुरा, मटकुरिया धोवाटांड़, जामाडोबा, भिलाई, छत्तीसगढ, कोटा, राजस्थान, नागपुर के 70 बच्चों ने हिस्सा लिया. बडा गुरुद्वारा के धर्म प्रचार सचिव गुरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को 28 अगस्त को होने वाले प्रकाश पर्व के दीवान में मोमेंटो व अन्य सामान देकर सम्मानित किया जाएगा. जजों की भूमिका भाई देविंदर सिंह निरोल,  अविनाश सिंह, राजिन्द्र सिंह, इन्द्रदीप सिंह, सतपाल सिंह,  दश्मेश सिंह, मनजीत सिंह, कमलजीत सिंह, टोनी, जसविदंर सिंह, रवीप्रीत सिंह, स्वर्ण कौर, नरिंदर कौर व गुरलीन कौर ने निभाई. प्रतियोगिता को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मनजीत सिंह, तीरथ सिंह, राजिन्द्र सिंह, दिलजोन सिंह, गुरजीत सिंह, दविनदर सिंह गिल, जगजीत सिंह, रजिन्द्र सिंह चहल का सराहनीय योगदान रहा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gopal-chatterjee-becomes-president-of-ramakrishna-vivekananda-society/">धनबाद

: गोपाल चटर्जी बने रामकृष्ण-विवेकानंद सोसाइटी के अध्यक्ष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही