Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पूर्णिमा सिंह को उत्कृष्ट महिला विधायक का सम्मान

Jharia : झारखंड समाज कल्याण समिति, झरिया के 20 वर्ष पूरे होने पर 6 मई को झरिया प्रेस क्लब परिसर में सामाजिक दायित्व जन चेतना समारोह का आयोजन हुआ. समिति की ओर से झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह को उत्कृष्ट महिला विधायक का सम्मान दिया गया.  अध्यक्ष उमाचरण रजवार ने उन्हें समृति चिह्न प्रदान किया. वहीं, पत्रकार जनकदेव जनक को कोयलांचल उत्कृष्ट लेखक सम्मान दिया गया. महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत 6 महीने का सिलाई व ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण पाने वाली 24 महिलाओं को विधायक ने प्रमाणपत्र दिया. साथ ही समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. समिति के शिवचरण शर्मा ने विधायक को झरिया की समस्याओं से अवगत कराया. समारोह का संचालन श्रीकांत अंबष्ठ व धन्यवाद ज्ञापन जीतेंद्र कुमार साव ने किया. मौके पर जयनारायण महतो, शर्मिला बाउरी, अरुण कुमार साव, विनोद कुमार अग्रवाल, जीतेंद्र कुमार रजवार, फरीद अहमद, विकास कुमार वर्मा, कुमार श्रेयश, राकेश कुमार यादव, राजेश सिंह राजपूत, झुन्नू गुप्ता, ट्रेनर सीमा कुमारी वर्मा, रीता देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-transformer-installed-in-telmacho-shiv-tola-villagers-happy/">धनबाद

: तेलमच्चो शिव टोला में लगा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में खुशी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही