Search

 
 
 

धनबाद : पूर्णिमा सिंह ने विधानसभा में उठाया झरिया अंचल भवन का सवाल

 
Dhanbad : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने 3 अगस्त को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट ( HSRP ) और झरिया स्थित जर्जर अंचल कार्यालय के नव निर्माण को लेकर अभी तक डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट [डीपीआर] नहीं बनने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि 2019 के बाद निर्मित सभी प्रकार के वाहनों के लिए हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट लगाना अनिवार्य तो कर दिया गया, लेकिन HSRP नम्बर प्लेट के लिए विभाग के अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का कार्य नहीं हो रहा है. जिससे वाहन मालिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं. उन्होंने झरिया के जर्जर एवं क्षतिग्रस्त अंचल कार्यालय भवन के नवनिर्माण के लिए भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख से कहा गया था, लेकिन भवन के निर्माण के लिए विभाग द्वारा अभी तक डीपीआर नहीं  मिला है. उन्होंने दोनों मामलों पर त्वरित कदम उठाने की मांग की . यह भी पढ़ें : सरयू">https://lagatar.in/government-surrounded-on-saryus-question-assured-to-reconsider-holding-tax/">सरयू

के सवाल पर घिरी सरकार, होल्डिंग टैक्स पर पुनर्विचार करने का दिया आश्वासन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही