Search

 
 
 

धनबाद : महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ लोगों को एकजुट करना भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य- ब्रजेन्द्र

 
Dhanbad : धनबाद के कांग्रेसियों ने 8 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा निकाली. कार्यकर्ताओं ने धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-young-man-found-in-the-house-near-jharia-bastakola-gaushala-mor/">(Dhanbad)

के रणधीर वर्मा चौक के समीप गांधी सेवा सदन से सिटी सेंटर स्थित बापू के प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा की. कांग्रेस जन नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, महंगाई से नाता तोड़ो मिलकर भारत जोड़ो जैसे नारे लगाते चल रहे थे. पदयात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया. कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया है. यात्रा 12 राज्यों व 2 केंद्र शासित प्रदेशों से 3500 किलोमीटर दूरी तय कर जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी. यात्रा का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी जैसी ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ जनता को एकजुट करना है. उन्होंने कहा कि जिन राज्यों से होकर यात्रा नहीं गुजरेगी वहां जिला व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश मिला है. इसी के तहत 8 सितंबर को पदयात्रा कार्यक्रम आयोजन किया गया. बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से जनता कराह रही है. भाजपा देश में नकारात्मक की राजनीति कर रही है. जनता से जुड़े मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं .इसे देखते हुए ही कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा निकालनी पड़ी. इसके माध्यम से पार्टी देश में प्रेम, भाईचारा व सद्भावना कायम रखने का प्रयास कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-arrested-including-accused-aman-singh-in-the-assault-case/">धनबाद

: मारपीट मामले में आरोपी अमन सिंह समेत 3 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही