धनबाद: बच्चों को पढ़ाई में प्रोत्साहित करने के लिए पुस्तक यात्रा शुरू
Katras : कतरास (Katras) डुमरा स्थित सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन के संपूर्ण शिक्षा केन्द्र में सोमवार 8 मई को पुस्तक यात्रा का शुभारंभ झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता रतिलाल टुडू ने किया. उन्होंने इस वसर पर भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर यात्रा की शुरुआत की. उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना भी की. मुख्य अतिथि की हैसियत से उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से निःशुल्क शिक्षा केंद्र चलाना नेक कार्य है. इस काम में समाज के अन्य लोगों को भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. उन्होंने संस्था को इस अभियान में मदद का आश्वासन दिया. मौके पर संस्था के सचिव रोहित कुमार ने कहा कि बाघमारा की विभिन्न पंचायतों में पुस्तक यात्रा निकाल कर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा. उन्होंने इस डिजिटल युग में पुस्तक की महत्ता पर चर्चा की. पुस्तक पढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने की जरूरत भी बताई. इस अवसर पर बाघमारा प्रखंड उपाध्यक्ष सहदेव महतो, पंचायत समिति श्यामसुंदर भुईयां, महिला अभिनेत्री नूतन सिंह, संस्था के अध्यक्ष सुबोध कुमार, सिंटू साव, नीलम वर्णवाल, रमेश कुमार, विक्की साव, प्रेम कुमार, संजय रजवार, रौनक सिन्हा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment