Search

 
 
 

धनबाद : डेंजर का साइनबोर्ड लगाना बीसीसीएल की सोची समझी साजिश : रागिनी सिंह

 
रागिनी सिंह ने झरिया बस स्टैंड स्थित बंद पड़े शौचालय का लिया जायजा, लोगों की सुनी बातें
Jharia : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह बुधवार 19 जुलाई की शाम झरिया बस स्टैंड स्थित बंद पड़े शौचालय का जायजा लेने पहुंची. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले चार दिनों से बीसीसीएल और नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी यहां आकर जमीन का टेम्प्रेचर जांच रहे हैं. तापमान में लगातार गिरावट भी दर्ज़ की जा रही है. बस स्टैंड व उसके आसपास घाना इलाका है. साथ ही 2 किलोमीटर में फैला झरिया बाजार से जुड़ा हुआ क्षेत्र है. झरिया बाजार अग्निप्रभावित क्षत्रों में नही आता. बावजूद बाजार के बीचों बीच स्थित इस शौचालय को डेंजर का बोर्ड लगाकर बंद कर दिया गया. लोगों से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि बीसीसीएल ने शौचालय में डेंजर बोर्ड लगाकर बंद कर दिया है. इससे झरिया बाजार के लोग डरे सहमे हैं. उन्होंने कहा कि इसके पीछे कहीं ना कहीं बीसीसीएल की साजिश नजर आ रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद डीसी से मिलेंगी. यह">https://lagatar.in/children-took-oath-to-stop-child-marriage-and-child-marriage/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बाल विवाह व बाल मजदूरी पर रोकथाम के लिए बच्चों ने ली शपथ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही