Search

धनबाद :  स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में प्रश्न मंच प्रतियोगिता

Katras :  कतरास (Katras) स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल रथटांड़ में शनिवार 25 फरवरी को प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ से नवम के विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता रामानुज भास्कराचार्य एवं आर्यभट्ट के नाम तीन वर्गों में आयोजित की गई. प्रतियोगिता में भास्कराचार्य की टीम प्रथम, रामानुज की टीम द्वितीय एवं आर्यभट्ट की टीम तृतीय स्थान पर रही. प्रतियोगियों को प्राचार्य लखन प्रसाद महतो ने पुरस्कृत किया. कार्यक्रम को अंबुज कुमार, किरण कुमारी, विभा कुमारी आदि ने सफल बनाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp