Dhanbad : झरिया की दो बड़ी घटनाओं में पुलिसिया कार्रवाई पर रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह ने 24 मार्च को विधानसभा में सवाल उठाया. पहली घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सिंह नगर, झरिया के भुइयां पट्टी में 19 जनवरी 2023 को असामाजिक तत्वों ने सैकड़ों लोगों के घरों में घुसकर मारपीट और तोड़-फोड़ की. बमबाजी भी की. इसमें निरंजन तांती नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. उन्होंने पूछा कि इस मामले में सरकार क्या कर रही है. दूसरी घटना के संबंध में कहा कि झरिया के राजनीतिक कार्यकर्ता सोनू सिंह की 8 जनवरी 2023 को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया गया था. वह अभी भी इलाजरत है. लेकिन स्थानीय पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. इससे क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे खुलेआम घूम रहे हैं. दोनों सवालों का जवाब गृहमंत्री ने दिया. कहा कि 19 जनवरी की घटना के बाद थाना में दोनों पक्षों की लिखित शिकायत के आधार पर कांड दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच में जुटी है. दूसरी घटना पर मंत्री ने कहा कि सोनू सिंह उर्फ अविनाश सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद अगले दिन तिसरा थाना में मामला दर्ज किया गया. पुलिस जख्मी सोनू का बयान लेने का लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार वो अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. मंत्री ने कहा कि दोनों मामलों में पुलिस साक्ष्य जुटाकर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-geophysics-technology-has-made-the-challenges-of-mining-easier-the-risk-has-reduced-dt/">धनबाद
: जियोफिजिक्स तकनीक ने खनन की चुनौतियों को बनाया आसान, जोखिम हुआ कम- डीटी [wpse_comments_template]
धनबाद : झरिया की दो बड़ी घटनाओं में पुलिसिया कार्रवाई पर विस में उठा सवाल

Leave a Comment