Maithon : कुमारधुबी में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज चालू होने के साथ ही उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. कमियां भी धीरे-धीरे सामने आने लगी हैं. भाकपा माले व राजद ने ओवरब्रिज निर्माण में गुणवत्ता की जांच की मांग की है. भाकपा माले राज्य कमेटी के सदस्य नागेंद्र कुमार ने झारखंड सरकार व रेलवे प्रशासन से ओवरब्रिज व एप्रोच रोड की गुणवत्ता की अविलंब जांच कराने की मांग की है. ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है. कहा कि पुल में जहां कमियां रह गईं हैं, उन्हें अविलंब दुरुस्त किया जाए. श्रेय लेने की जल्दबाजी में ओवरब्रिज की गुणवत्ता की जांच किये बिना ही आनन-फानन में उद्घाटन कर दिया गया. एप्रोच रोड भी आधूरा पड़ा हुआ है, जिसके कारण पुल में नाले का गंदा पानी जमा हो गया है. इससे लोगों को आना-जाना करने में परेशानी हो रही है. झिलिया पुल से लेकर मैथन मोड़ तक सड़क की दुर्दशा देखने लायक है. वहीं, युवा राजद के धनबाद जिलाध्यक्ष बिट्टू मिश्रा ने कहा कि वोटबैंक को ध्यान में रखकर जल्दबाजी में आधे-अधूरे ब्रिज का उद्घाटन कर दिया गया. ब्रिज व पार्किंग में लाइट तक नहीं लगाई गई है. इतना ही नहीं ब्रिज का लोड टेस्टिंग भी नहीं किया गया. उन्होंने झारखंड सरकार व जिला प्रशासन से ब्रिज की गुणवत्ता की जांच की मांग करते हुए कहा कि विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के कार्यकाल में बरबंदिया पुल का उद्घाटन हुआ था, जिसका आधा दर्जन पाया उद्घाटन के बाद पानी में बह गया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-overthrow-the-government-which-silences-the-voice-of-farmers-labourers-in-parliament-jaleshwar/">धनबाद
: संसद में किसानों-मजदूरों की आवाज बंद करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकें- जलेश्वर [wpse_comments_template]
धनबाद : कुमारधुबी आरओबी की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

Leave a Comment