Search

धनबाद : जनता दरबार में आने वाले मामलों का त्वरित निष्पादन करें- डीसी

Dhanbad : धनबाद के डीसी संदीप सिंह ने 17 अप्रैल को समाहरणालय में राजस्व, भू-अर्जन, बंदोबस्त सहित अन्य विभागों में विकास कार्यों की समीक्षा की.इस दौरान अंचल अधिकारियों से उनके कार्यालयों में लंबित 4 एच के मामले, ऑनलाइन पंजी टू, परिशोधन पोर्टल, एनजीडीआरएस पोर्टल, पीएम किसान सत्यापन, ऑनलाइन दाखिल खारिज आदि के बारे में जानकारी ली. कार्यों का योजनाबद्ध तरीके से निष्पादन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए.उन्होंने सभी सीओ को जनता दरबार में आने वाले आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और आवासीय प्रमाणपत्र से संबंधित मामलों के प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने अंचलवार जीएम लैंड की समीक्षा की. सभी सीओ को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने देने और समय-समय पर निरीक्षण करने  का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी, सभी सीओ, निबंधन, बंदोबस्त समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-dc-inspected-jamadoba-water-plant-gave-instructions-to-officials/">

धनबाद : डीसी ने जामाडोबा वाटर प्लांट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp