Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  डीएवी कोयलानगर में हुई क्विज प्रतियोगिता, नालंदा सदन ने मारी बाजी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में अंतर सदनीय मास्टरमाइंड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में नालंदा, तक्षशिला, विक्रमशिला और बल्लवी सदन के बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में 170 अंक प्राप्त कर नालंदा सदन प्रथम स्थान पर रहा, जबकि बल्लवी सदन दूसरे, तक्षशिला तीसरे और विक्रमशिला चौथे स्थान पर रहा. पहले स्थान के लिए नालंदा सदन के हर्ष सिंह, देव पोद्दार, युवराज और पृथ्वीराज और पल्लवी सदन के स्वीटी कुमारी, सुहानी कुमारी, अरिहंत राज और अभिजीत कुमार के बीच रोचक मुकाबला हुआ. प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने विजेता व उप विजेताओं को प्रोत्साहित किया. क्विज मास्टर की भूमिका रवि भूषण प्रसाद ने निभाई. क्विज के आयोजन में प्रकाश मिश्रा और बीके सिंह का भी अहम योगदान रहा. इस अवसर पर शालिनी पाल, पापिया चटर्जी, गीता चौबे, रश्मी सहाय, सचिन कुमार, पम्मी कुमारी, वीरेंद्र कुमार, राजीव मिश्रा, शत्रुघ्न उपाध्याय, राहुल प्रसाद, सुदीप चक्रवर्ती, सुनीता ठाकरे की अहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही