Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रवीद्रनाथ टैगोर ने मानवता को राष्ट्रवाद से ऊपर रखा- अरूप चटर्जी

Maithon : मैथन (Maithon)">https://lagatar.in/dhanbad-the-children-of-the-child-reform-home-said-should-get-a-chance-to-improve/">(Maithon)

के सप्तर्षि क्लब में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने टैगोर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर मानवता को राष्ट्रवाद से ऊपर रखते थे. हर विषय में उनका दृष्टिकोण परंपरावादी कम, तर्कसंगत ज़्यादा हुआ करता था, जिसका संबंध विश्व कल्याण से होता था. टैगोर ने ही गांधीजी को महात्मा की उपाधि दी थी. गुरुदेव ने बांग्ला साहित्य के ज़रिये भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नई जान डाली. मौके पर नृत्य मंजूरी, नृत्य उपासना व बर्थ डांस अकादमी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत, संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इससे पूर्व लखीकांतो संगीत समाज ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर क्लब के सचिव चितरंजन साहा, शुभंकर दत्ता, मोहन जोहरी, गणेश दत्ता, मदन मेहता, राजू मुखर्जी, निर्मल सरकार, इंद्रजीत सिन्हा, आलोक भट्टाचार्जी, दीप्तो चटर्जी, पूजा सिंहराय, एनसी सरकार, मयूक साहा, दीपा विश्वास, अनीता विश्वास, जीवन चक्रवर्ती, रतुल सरकार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-opposition-to-the-construction-of-railway-boundary-in-gomo-residents-of-the-locality-said-do-not-block-the-way/">धनबाद

: गोमो में रेलवे के बाउंड्री निर्माण का विरोध, मोहल्लेवासी बोले- रास्ता बंद नहीं करो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही