Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: इस्कॉन कुसुम विहार में धूमधाम से मनाया गया राधा अष्टमी महोत्सव

Advertisement
Advertisement

कीर्तन व महाआरती में शामिल हुए सैकड़ों भक्त

Dhanbad : शनिवार 23 सितंबर को इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा धनबाद के ब्लू लगून लेमन चिली के समीप राधा रानी के जन्मदिन के मौके पर भगवान का नौका विहार, कीर्तन एवं महाआरती का आयोजन किया गया. जिसमे सैकड़ो भक्त शामिल हुए .कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के नौका विहार के साथ हुई. भक्तो द्वारा कीर्तन, नृत्य एवं उत्साह के साथ हरि नाम का उच्चारण किया गया. कार्यक्रम के समापन के बाद भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस्कॉन कुसुम विहार प्रबंधक सुंदर गोविंद प्रभु ने बताया कि वह विभिन्न क्षेत्रों में जा कर धनबाद वासियों को भगवान की महिमा बता रहे हैं, जिससे काफी भक्त आश्रम से जुड़ भी रहे हैं.  उन्होंने कहा कि इस्कॉन द्वारा निःशुल्क गीता व अन्य क्लास भी कराया जा रहा है. . [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही