Search

 
 
 

धनबाद : रैगिंग बच्चों के मानसिक सेहत के लिए घातक : डॉ मुनमुन शरण

 
बीबीएमकेयू में मैनेजमेंट विभाग की ओर से आयोजित एंटी रैगिंग कार्यशाला का हुआ समापन
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में मैनेजमेंट विभाग की ओर से आयोजित एंटी रैगिंग कार्यशाला का समापन शुक्रवार 18 अगस्त को हुआ. एक सप्ताह तक चले कार्यशाला में विद्यार्थियों को रैगिंग की दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया. समापन समारोह को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ.मुनमुन शरण ने कहा कि रैगिंग एक ऐसी बुराई है जो शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं के मानसिक उत्पीड़न का कारण बनती हैं. शिक्षण संस्थानों के शैक्षिक वातावरण को इस प्रकार की गतिविधियों से बेहद नुकसान पहुंचता है. कार्यशाला को डीन सोशल साइंस डॉ.पुष्पा कुमारी, सीसीडीसी डॉ.अशोक कुमार माझी, डॉ.सत्यनारायण पाण्डेय, पीजी स्कॉलर मल्लिका ने संबोधित किया. छात्र-छात्राओें ने एंटी रैगिंग से संबंधित पोस्टर प्रदर्शित किए. कार्यशाला में अभिषेक वर्मा, टोनू कुमार सिंह, श्वेता, तनुश्री, प्रिया, करिश्मा, ऋचा, मुस्कान, ज्योति, अदिति व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-congress-leader-sureshchandra-jha-will-fast-unto-death-in-front-of-congress-state-office-from-21/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 21 से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करेंगे कांग्रेस नेता सुरेशचंद्र झा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही