Search

 
 
 

धनबाद: बाइक चोर गिरोह की खोज में पहुंची रघुनाथपुर पुलिस, कर रही छापेमारी

 
Dhanbad: पुरुलिया जिला के रघुनाथपुर थाना इंस्पेक्टर तुफान कुमार दास के नेतृत्व मे एक टीम शनिवार को झरिया थाना पहुंची. पुलिस इलाके में बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. बता दें कि पुरुलिया पुलिस बाइक चेंकिग अभियान चला रही थी. इस दौरान बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बंगाल पुलिस के होश तब उड़ गए जब उक्त बाइक चोर का तार रघुनाथपुर से कई किलोमीटर दूर धनबाद जिला के झरिया शहर से मिला. गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने एक टीम गठित कर तलाश में जुट गयी. शनिवार को झरिया थाना पहुचीं और झरिया पुलिस का सहयोग लिया. इसके बाद झरिया थाना के एएसआई सच्चिदानन्द गुप्ता अपने दल बल और रघुनाथपुर पुलिस के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी करने उतर गये. छापामारी के दौरान कई लोगों से पूछताछ भी किया गया. देखें विडीयो- इस मामले को लेकर एएसआई सचिदानंद गुप्ता ने कहा कि एक बाइक चोर के निशानदेही पर रघुनाथपुर थाना की पुलिस शनिवार को झरिया थाना पहुचीं. कई जगह छापेमारी भी की गयी. कुछ लोगो को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. ताकि बाइक चोर गिरोह का सुराग मिल सके. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-three-thousand-auto-permits-more-than-20-thousand-running/27000/">रांचीः

तीन हजार ऑटो को परमिट, चल रहे 20 हजार से अधिक
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही