Search

 
 
 

धनबाद : ढ़ुल्लू महतो के घर पहुंचे रघुवर दास, मां के निधन पर प्रकट किया शोक

 
कहा - राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर, खुलेआम कानून का हो रहा उल्लंघन
Katras : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार 15 सितंबर को बाघमारा प्रखंड के चिटाही गांव स्थित विधायक ढुल्लू महतो के आवास पहुंचे. रघुवर दास ने विधायक की दिवंगत मां की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. गौरतलब है कि विधायक ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताईन (उम्र 87 वर्ष) का मंगलवार 12 सितंबर को निधन हो गया था. इस मौके पर धनबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, ज्ञान रंजन सिन्हा, शत्रुघ्न महतो, अजय सिंह, सत्यनारायण पांडे, गौर चंद्र बाउरी, अनिल उपाध्याय, कंचन चौरसिया, किशोर ठाकुर, प्रदीप रवानी, मनीष साव उपस्थित थे.

हेमंत सरकार में भ्र्ष्टाचार चरम सीमा पर है - रघुवर दास

चिटाही पहुंचे रघुवर दास ने पत्रकारों से बात करते हुए हेमंत सरकार पर तीखे हमले किय़े. कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. राज्य में अपराध का ग्राफ़ बढ़ा है. क़ानून का खुला उल्लंघन हो रहा है. इंडिया गठबंधन पहर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब का बेटा प्रधानमंत्री को हराने के लिए सभी एकजुट हो गये हैं. कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dheeraj-rawani-was-murdered-due-to-illicit-relationship/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : अवैध संबंध को लेकर हुई थी धीरज रवानी की हत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही