Search

 
 
 

धनबाद रागिनी सिंह ने सिंह मेंशन में मनाया होली मिलन समारोह

 
Dhanbad  : बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह ने 14 मार्च सोमवार को अपने आवास सिंह मेंशन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमे जिले भर से बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पहुंची. मिलन समारोह में रागिनी सिंह ने सभी को अबीर गुलाल लगा कर होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी. मीडिया से बात करते हुए कहा कि दो वर्ष कोरोना काल के बाद लोगों को खुल कर होली मनाने का मौका मिला है. सभी लोग बहुत खुश हैं. महिला मोर्चा ने भी आज होली मिलन समारोह में अपनी खुशी का इजहार खुल कर किया. उन्होंने कहा कि शबे बारात और होली इस बार एक साथ है, इसलिये दोनों समुदाय मिलजुल कर त्योहार मनाएं. क्योकि होली खुशियों का त्योहार है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही