Search

धनबाद: रागिनी सिंह ने की जमसं नेता के आवास पर हमले की निंदा

Katras :  कतरास (Katras) जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री भाजपा नेत्री रागिनी सिंह शुक्रवार 5 मई को माटीगढ़ पहुंची, जहां उन्होंने यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा के आवास पर हमला व पथराव की घटना का जायजा लिया. उन्होंने हमले की कड़ी निंदा की. कहा कि उनकी यूनियन के पदाधिकारी के घर पर हमला करने का दुस्साहस बर्दाश्त करने लायक नहीं है. उन्होंने प्रशासन से दोषी लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने बाघमारा की डीएसपी से बातचीत कर मामले का समाधान करने की मांग की. वार्ता में डीएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया की शीघ्र कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर यूनियन के इंद्रासन यादव, विजय चौहान, परमेश्वर भुईया, भरत राय, अखिलेश नोनिया, बानेश्वर मुंडा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp