Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रागिनी सिंह ने केंद्रीय मंत्री से की दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने पिछले दिनों धैया रानी बांध के पास सड़क दुर्घटना में बीसीसीएल कर्मी व उन पत्नी की मौत के लिए झरिया की वर्तमान कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह के देवर हर्ष सिंह को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने 13 जून मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को ज्ञापन सौंप कर घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि दुर्घटना में बीसीसीएल कर्मी राणा दास और उनकी पत्नी मानसी दास की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पुत्र ऋषभ दास डीप कोमा में है. रागिनी ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं. बताया कि दुर्घटना के 72 घंटे से अधिक बाद भी पुलिस ने गाड़ी के मालिक हर्ष सिंह, पुष्पा सिंह और आदर्श सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस जारी नहीं किया है. गाड़ी के नंबर से साबित हो चुका है गाड़ी हर्ष सिंह की कंपनी के नाम पर निबंधित है.

 एकलव्य पर भी गोली चलाने का आरोप

रागिनी ने ज्ञापन में एक अन्य मामले की भी जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि 6 माह पूर्व विधायक पूर्णिमा सिंह के छोटे देवर एकलव्य सिंह ने तिसरा थाना क्षेत्र निवासी बीसीसीएल कर्मी दिनेश सिंह के पुत्र अविनाश सिंह को गोली मार दी थी. इस गोलीकांड में भी पुलिस न न तो प्राथमिक अभियुक्त एकलव्य सिंह एवं छोटे सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस जारी की और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही