Dhanbad : धनबाद दौरे पर आए भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने 29 जून गुरुवार को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. भाजपा नेत्री ने उन्हे शॉल ओढ़ा कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. उन्होंने पार्टी की ओर से चलाई जा रही आजीवन सहयोग निधि के तहत 24 लाख की सहयोग राशि भी संगठन मंत्री को सपुर्द की. पार्टी से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई. इसके बाद प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह भारतीय सेवा वाहिनी के कार्यक्रम में शामिल होने निकल पड़े. मौके पर आजीवन सहयोग निधि के संयोजक संजीव अग्रवाल, रंजीत सिंह, धनबाद महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, संजय झा, भाजपा नेता संतोष सिंह, महंत पांडेय आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : रागिनी सिंह ने भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह को सौंपा 24 लाख का चेक
Last Updated: Jun 29, 2023 12:00 AM (IST)