Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रंजय सिंह की छठी पुण्यतिथि पर रागिनी सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jharia : झरिया (Jharia)   झरिया बस्ताकोला वाटर बोर्ड कॉलोनी में रविवार 29 जनवरी को रंजय सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा में परिजनों के अलावा दिवंगत रंजय के सगे संबंधी एवं मित्र मौजूद थे. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने परिजनों से मिल कर उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए संवेदनाएं व्यक्त की. श्रीमती सिंह ने रंजय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर परिजनों के अलावा सबकी आंखें नम थी. रंजय सिंह की विधवा पत्नी एवं परिजनों ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से हम न्याय की आस में हैं. पति को गोली मार दी गई. परंतु हत्यारे आराम से बाहर घूम रहे हैं. ना तो राज्य सरकार से न्याय मिला न प्रशासन से. अब तक न्यायालय से ही न्याय मिला है. परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह ए सामान्य परिवार से था और भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था. इसलिए बड़े घराने के आरोपियों को प्रशासन द्वारा बचाया गया. बूढ़े पिता की आस भी टूटने लगी है. धर्मपत्नी का भी सब्र का बांध टूट चुका है. बच्चे आज भी अपने पिता को ढूंढते हैं. इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, नगर अध्यक्ष अरुण साव,जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, लोदना मंडल अध्यक्ष राजा राम पासवान, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, अनिल शर्मा दिलीप भारती, अरिंदम बनर्जी, रघु राम, अखिलेश सिंह के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही