Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:सड़क दुर्घटना मे घायल अर्जित को रागिनी सिंह ने की आर्थिक मदद

Jharia : झरिया (Jharia) झरिया के पाथरडीह लोकोबजार निवासी बाबू डे के पुत्र अर्जित डे बारहवीं का छात्र है. वह विगत 15 जनवरी को भौरा के बिरसा पुल मे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था. अर्जित डे के परिजनों ने आनन फानन में स्थानीय हॉस्पिटल मे भर्ती कराया था. फिर बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया. उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन कर उसके दोनों पैरों को काटना पड़ा. उसके पिता बाबू डे ने बताया कि इस घटना से उनके जीवन मे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इलाज में अब तक 15 लाख से भी ज्यादा रुपए खर्च हो गए. जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह को मिली तो उन्होंने फ़ौरन शनिवार 1 अप्रैल की शाम झरिया कतरास मोड़ स्थित कार्यालय बुलाया. पूरे मामले की जानकारी ली. साथ ही आर्थिक सहायता करते हुए भविष्य मे हर तरह के सहयोग का आश्वासन भी दिया. भाजपा नेत्री ने कहा कि यह वाकई दुखद घटना है. झरिया शहर मे सड़क दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. सड़कों पर सरपट दौड़ते बड़े वाहनों की सही तरह से जांच नहीं होती. प्रशासन को सधन जांच अभियान चलाना चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही