Search

 
 
 

धनबाद : राहुल की न्याय यात्रा पहुंची टुंडी, कल करेंगे रोड-शो, बैंकमोड़ में जनसभा

 
Dhanbad : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार देर शाम करीब सात बजे पूर्वी टुंडी के हलकट्टा पहुंची. वे पूरी टीम के साथ हलकट्टा में ही रात्रि विश्राम करेंगे. रात में पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श भी करेंगे. उनकी सुरक्षा में वहां भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है. राहुल गांधी रविवार की सुबह धनबाद शहर के रणधीर वर्मा चौक से बैंकमोड़ तक रोड-शो करेंगे. इसके बाद बैंकमोड़ में ही दोपहर में जनसभा को संबोधित करेंगे. रोड-शो के दौरान सुबह नौ बजे से दोपहर तक गोविंदपुर मोड़ से लेकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए बैंकमोड़ तक सभी तरह के  वाहनों की नो एंट्री रहेगी. राहुल गांधी गोविदपुर से सरायढेला,रणधीर वर्मा चौक, डीआरएम मोड़, पूजा टॉकिज, श्रमिक चौक होते हुए बैंकमोड़ पहुंचेंगे. जनसभा के बाद न्याय यात्रा बोकारो के लिए प्रस्थान कर जाएगी.  राहुल गांधी के पूर्वी टुंडी पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सांतोष कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया. ग्रामीणों की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखी. इधर, एसएसपी एचपी जनार्दन ने ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी व अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक के साथ राहुल गांधी की यात्रा के सभी रूटों व विश्राम स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-violent-clash-between-villagers-and-outsourcing-supporters-12-people-injured-2-bikes-burnt/">धनबाद

: ग्रामीणों व आउटसोर्सिंग समर्थकों में हिंसक झड़प, 12 लोग घायल, 2 बाइक फूंकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही