Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एसएसपी संजीव कुमार के निर्देश पर मंगलवार 20 सितंबर को भी जिले के कई क्षेत्रों में वृहत एवं लघु खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. कुल 52 जगहों पर छापेमारी में 76 टन कच्चा कोयला जब्त किया गया है. इसके अलावा कोयला लदा 1 ट्रक एवं 1 ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया. कारोबार से संबंधित लोगों के खिलाफ 1 कांड एवं 8 सनहा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. इसके अतिरिक्त 11 अवैध खनन के मुहानों की भी भराई की गयी है. धनबाद पुलिस कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. [wpse_comments_template]
धनबाद: कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ 52 जगह छापेमारी
Last Updated: Sep 21, 2022 12:00 AM (IST)