Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत थापरनगर स्थित मॉडर्न फ्यूल्स इंडस्ट्रीज़ कोयला भट्ठा में 8 फरवरी बुधवार देर धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने औचक छापेमारी कर लगभग 60 टन अवैध कच्चा कोयला बरामद किया. कई दिनों से वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को सूचना प्राप्त हो रही थी कि उक्त भट्ठा में अवैध कोयला का कारोबार हो रहा है. उसी सूचना के आधार पर देर रात टीम गठित ने छापेमारी की है. छापेमारी के बाद टीम ने सूचना सीआईएसएफ को दी. जब्त कोयला ईसीएल की सुपुर्द कर दिया गया. निरसा पुलिस कोयला तस्करों पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है. [wpse_comments_template]
धनबाद: मॉडर्न फ्यूल्स इंडस्ट्रीज़ कोयला भट्ठा में छापेमारी
Leave a Comment