Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कारोबारी मनोज अग्रवाल व छोटे भाई आलोक अग्रवाल के घर छापेमारी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के धनसार में गुरुवार को वित्त मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर इनकम टैक्स और सेंट्रल टैक्स डिपार्टमेंट ने उद्योग कारोबारी मनोज अग्रवाल तथा भाई आलोक अग्रवाल के आवास तथा धनसार स्थित डेको तथा हिलटॉप के कार्यालय में घंटों छापेमारी की. टीम में पश्चिम बंगाल व झारखंड-बिहार के अधिकारी शामिल थे. डेको तथा हिलटॉप आउटसोर्सिंग बीसीसीएल के अधीन कोयला खनन का कार्य करती है. वित्त मंत्रालय के निर्देश पर छापेमारी टीम गुरुवार की सुबह से डेको और हिलटॉप के धनसार अशोक नगर स्थित आवास पर कागजात खंगालने में जुट गई. मालूम हो कि डेको ऑउटसोर्सिंग के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल तथा हिलटॉप ऑउटसोर्सिंग के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल सगे भाई हैं. दोनों भाइयों के कार्यालय तथा आवास एक है, जहां आईटी की टीम ने संयुक्त रूप से दोनों भाइयों के आवास तथा कार्यालय पर छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार जीएसटी और इनकम से जुड़े कई महत्वपूर्ण फाइलों की जांच की गई. इस संबंध में अभी तक विभाग के वरीय अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया. वही छापेमारी की टीम 6 से 7 गाड़ियों पर आई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही