Search

 
 
 

धनबाद: बंदरचुआं जंगल में छापेमारी, भारी मात्रा में कोयला जब्त

 

किसी की गिरफ्तारी नहीं, धंधेबाजों को ढूंढ रही है कालूबथान पुलिस

Nirsa : कालूबथान ओपी क्षेत्र अंतर्गत बंदरचुआ गांव के समीप जंगल में शुक्रवार 23 जून को सीओ दिवाकर दुबे के नेतृत्व में छापेमारी की गई व भारी मात्रा में कोयला जब्त किया गया. हालांकि किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. सीओ ने बताया कि सूचना मिली कि बीसीसीएल व ईसीएल क्षेत्र से चुराया गया कोयला बोरे में भरकर साइकिल व बाइक से जंगल में जमा किया जा रहा है. रात के अंधेरे में कोयला पिकअप वैन के जरिये बरवा स्थित आसपास के उद्योगों में खपाया जाता है. छापेमारी दल में शामिल कालूबथान ओपी के एएसआई वीर बहादुर राम ने बताया कि कोयला छोटी बोरियों में भरकर रखा गया है. इस धंधे में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल कोयला ओपी ले जाया जा रहा है. अनुमान के मुताबिक 15 से 20 टन कोयला जब्त किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही