Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जोरापोखर के लक्ष्मी कोलियरी स्थित अवैध कोयला डिपो में छापा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : जोरापोखर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी कोलियरी स्थित अवैध कोयला डिपो पर धनबाद सिटी एसपी ने रविवार 13 मार्च की देर रात छापेमारी की. डिपो में ताला बंद रहने के कारण रात में कार्रवाई पूरी तरह सफल नहीं हो सकी. सोमवार 24 मार्च को पुनः देर शाम झरिया सीओ और जोड़ापोखर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की, जहां फिर डिपो का गेट बंद मिला. पुलिस को सूचना मिली है कि अवैध डिपो में भारी मात्रा में कोलियरी से चुराया गया कोयला रखा है. पुलिसिया कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मचा है. सोमवार को देर शाम झरिया सीओ परमेश्वर कुशवाहा और जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह पहुंचे, मगर डिपो में बाहर से ताला बंद मिला, जिससे छापेमारी की कार्रवाई बाधित हो गई है. पुलिस डिपो को खुलवाने का प्रयास कर रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया है कि देर रात को भी अधिकारियों से वार्ता कर छापामारी की जाएगी. सीओ ने बताया है कि अभी जमीन का पता लगाया जा रहा है कि किसकी जमीन पर अवैध कोयला का कारोबार चल रहा है. बीसीसीएल लोदना क्षेत्र में कोयला चोरों द्वारा कई जगहों पर अवैध मुहाना खोल कर प्रत्येक दिन बीसीसीएल के लाखों रुपए की कोयला चोरी की जाती है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-superfast-special-trains-will-run-in-holi/">धनबाद

: होली में चलेगी तीन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही