Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैथन के कुणाल इंटरप्राइजेज में छापा, 1000 टन अवैध कोयला समेत 3 ट्रक जब्त

Nirsa : धनबाद जिले के मैथन व निरसा क्षेत्र में कोयले की तस्करी जारी है. एसडीओ प्रेमकुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने 13 अक्टूबर की देर शाम मैथन रोड स्थित कुणाल इंटरप्राइजेज में में छापेमारी कर करीब एक हजार टन अवैध कोयला जब्त किया. यही नहीं, कंपनी परिसर कोयला लोड तीन ट्रकों भी पुलिस ने पकड़ा है. एसडीओ ने कंपनी के कर्मचारियों से कोयला स्टॉक रखने से संबंधित कागजात की मांग की, लेकिन वे कोई कागजात नहीं दिखा पाए. एसडीओ निर्देश पर  अंचलाधिकारी अमृता कुमारी ने पूरे मामले की जांच की जांच की. इसके बाद कंपनी के मालिक, ट्रकों के मालिक व चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. छापामारी में एग्यारकुंड बीडीओ बिनोद कर्मकार और मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस शामिल थे. पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-youth-attempted-self-immolation-for-not-getting-the-due-salary-the-police-caught/">धनबाद

: बकाया वेतन नहीं मिलने पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने पकड़ा सीओ ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि कंपनी में बिना लाइसेंस के ही कोयले का स्टॉक रखा गया था. एसडीओ को गुप्त सूचना  मिली थी कि कंपनी में एक नंबर की आड़ में चोरी के कोयले का इस्तेमाल हो रहा है. इसी के आधार पर एसडीओ ने कार्रवाई की. बताया जाता है कि कंपनी में डीओ का कोयला जमाकर दो नबंरी कोयला में डीओ का कागजात लगाकर ट्रकों से दूसरे राज्यों को भेजने का काम अर्से से चल रहा था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-bodies-of-mother-and-6-month-old-daughter-found-in-a-well-of-balliapur/">धनबाद

: बलियापुर के कुएं में मिले मां और 6 माह की बेटी के शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही