Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में 2 मसाला दुकानों पर छापा, मिलावट का भंडाफोड़

 

पुलिस ने भारी मात्रा में मसालों के पैकेट व खाली रैपर किए जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजा

Maithon : चिरकुंडा पुलिस ने 16 जून को सोनारडंगाल स्थित दो मसाला दुकानों अग्रवाल फूड प्रोडक्ट व राधेश्याम ट्रेडिंग कंपनी में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर मसाले में मिलावट का भंडाफोड़ किया है. टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मसालों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा. वहीं, पुलिस ने जीरा, गोलमिर्च, अजवाइन, मंगरैला, पोस्तादाना के पैकेट व सगुन लिखा खाली रैपर जब्त कर अपने साथ ले गई. छापेमारी से क्षेत्र के दुकानदारों में हडकंप है. इधर, अग्रवाल फूड प्रोडक्ट के मालिक प्रकाश कुमार अग्रवाल व उमा अग्रवाल ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया है. कहा कि यह मामला पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं है. यदि शिकायत थी, तो जिला फूड इंस्पेक्टर के साथ टीम आती और जांच करती.  पुलिसिया रौब दिखाते हुए दुकान में जबरन घुसकर बदतमीजी करना उचित नहीं था. वहीं, उमा अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पुलिस की धक्का-मुक्की में वह गिर गईं. उनके पैर में चोट आई है. कहा कि आवासीय परिसर के निचले तल्ले पर दुकान है और उपरी तल्ले पर वह परिवार के साथ रहती हैं. पुलिस बिना महिला पुलिस के घर में जबरन घुस गई और बदतमीजी की. जबकि कारोबार से संबंधित सारे कागजात उनके पास मौजूद हैं.

मसालों में मिलावट की मिली थी शिकायत : इंस्पेक्टर

इधर, चिरकुंडा थाना के इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि उक्त दोनों दुकानों में मसाले में मिलावट कर बेचने की गुप्त शिकायत मिली थी. इसी के आधार पर कर्रवाई की गई. चिनप के मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त चिनप के सिटी मैनेजर की मौजूदगी में जांच की गई. सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-on-indefinite-strike-against-illegal-occupation-of-government-land-in-darida/">धनबाद

: दरिदा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के खिलाफ बेमियादी धरना पर ग्रामीण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही