Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :पॉलीथिन को लेकर छापेमारी, 7 दुकानदारों से वसूला जुर्माना

Advertisement
Advertisement
DHANBAD . झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 जनवरी को प्रतिबंध पॉलीथिन को लेकर धनबाद नगर निगम के फ़ूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार,  कार्यपालक पाधिकारी कुणाल सिह,  स्वछता पर्यवेक्षक संजय कुमार, रंजीत रजवार समेत कई अधिकारियों ने झरिया बाजार के दर्जनों दुकानों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 7 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया गया. निगम की इस छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कुछ दुकानदारों ने छापेमारी का विरोध भी किया, जिससे निगम के अधिकारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई. बावजूद अधिकारियों ने दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए हजारों रुपये जुर्माना वसूला.

   दुकानदार मानते ही नहीं : फूड इंस्पेक्टर

फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि 17 माइक्रोन से कम की पॉलीथिन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. मीडिया और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जानकारी भी दी गई. बावजूद दुकानदार 17 माइक्रोन से कम की प्लास्टिक धड़ल्ले से बेच रहे हैं. 11 जनवरी को झरिया बाजार में छापेमारी की गई, जिसमें 7 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन पाया गया और कार्रवाई करते हुए उनसे हजारों रुपये जुर्माने की राशि वसूली गई. उन्होंने कहा कि छापेमारी जारी रहेगी.

  सरकार फैक्ट्रियों को बंद करे : दुकानदार

आक्रोशित दुकानदारों ने बताया कि पॉलीथिन पूरी तरह बंद करना सरकार के लिए कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि जब रातों रात 1000 और 500 रुपये के नोट बंद हो सकते हैं तो पॉलीथिन क्या चीज है. लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है. सरकार फैक्ट्रियों को बंद कराने की बजाय छोटे छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा छोटे दुकानदारों के प्रति सही नहीं है. कोरोना काल में दुकानदारों की स्थिति और खराब होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/clouds-rain-in-dhanbad-cold-after-four-days/">धनबाद

में बरसे बादल, चार दिन बाद कड़ाके की ठंड [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही